Move to Jagran APP

जवायदीप व सुरेंद्र कौर हॉकी इंडिया की सलेक्शन कमेटी के लिए चयनित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) : हॉकी द्रोण बलदेव ¨सह से प्रशिक्षित भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व डीएसपी शाहाबाद की सुरेंद्र कौर व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जवायदीप कौर का चयन हॉकी इंडिया की सलेक्शन कमेटी के लिए हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 01:13 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 01:13 AM (IST)
जवायदीप व सुरेंद्र कौर हॉकी इंडिया की सलेक्शन कमेटी के लिए चयनित
जवायदीप व सुरेंद्र कौर हॉकी इंडिया की सलेक्शन कमेटी के लिए चयनित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) : हॉकी द्रोण बलदेव ¨सह से प्रशिक्षित भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व डीएसपी शाहाबाद की सुरेंद्र कौर व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जवायदीप कौर का चयन हॉकी इंडिया की सलेक्शन कमेटी के लिए हुआ है। यह जानकारी द्रोणाचार्य अवार्डी कोच बलदेव ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि यह शाहाबाद के लिए गौरव की बात है कि आज यहां की खिलाड़ी भारतीय टीम की चयन कमेटी की सदस्य चुनी गई हैं। उन्होंने कहा पूर्व कप्तान सुरेंद्र कौर व जवायदीप कौर ने देश की टीम के लिए बहुत खेल खेला है और अनेकों प्रतियोगिताओं में पदक दिलवाए हैं। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र कौर अर्जुन अवार्डी है और जवायदीप कौर भीम अवार्डी है। हॉकी खेल में उपलब्धियों की बदौलत ही सुरेंद्र कौर हरियाणा पुलिस में डीएसपी लगाया गया था और जवायदीप कौर रेलवे में नौकरी कर रही हैं। कोच बलदेव ¨सह ने कहा कि आज शाहाबाद की बेटी रानी रामपाल देश की टीम की कप्तानी कर रही है। नवजोत व नवनीत कौर देश की टीम का हिस्सा हैं। आज चयन कमेटी को भी ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो निष्पक्षता के साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे ला सके । इस चयन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्डन गर्ल जसजीत कौर, राज¨वद्र कौर, सिमरणजीत कौर, बल¨वद्र कौर, रमणीक कौर, जसदीप कौर, सुमन बाला ने खुशी जताई है और इसे हॉकी इंडिया का दूरदर्शी निर्णय बताया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.