Move to Jagran APP

गीता की नगरी में जय श्रीराम, अगस्त में मनी दिवाली

अयोध्या में भगवान श्रीराम पांच सदी बाद विराजमान हुए। श्रीराम मंदिर का भूमि-पूजन शुरू होते ही धर्मनगरी के मंदिर शंखनाद व मत्रोच्चरण से गूंज उठे। मंदिरों में जय श्रीराम के उद्घोषों से वातावरण पूरा श्रीराममय हो गया। हर गली मोहल्ले व चौक-चौराहे पर शहरवासी ने विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय-जय राम का जाप किया। शाम को पवित्र ब्रह्म सरोवर पर सांध्यकालीन आरती के ²श्य ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। सामूहिक आतिशबाजी और दीये जलने के बाद अगस्त में शहर का माहौल दिवाली जैसा लगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:45 AM (IST)
गीता की नगरी में जय श्रीराम, अगस्त में मनी दिवाली
गीता की नगरी में जय श्रीराम, अगस्त में मनी दिवाली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अयोध्या में भगवान श्रीराम पांच सदी बाद विराजमान हुए। श्रीराम मंदिर का भूमि-पूजन शुरू होते ही धर्मनगरी के मंदिर शंखनाद व मत्रोच्चरण से गूंज उठे। मंदिरों में जय श्रीराम के उद्घोषों से वातावरण पूरा श्रीराममय हो गया। हर गली मोहल्ले व चौक-चौराहे पर शहरवासी ने विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय-जय राम का जाप किया। शाम को पवित्र ब्रह्म सरोवर पर सांध्यकालीन आरती के ²श्य ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। सामूहिक आतिशबाजी और दीये जलने के बाद अगस्त में शहर का माहौल दिवाली जैसा लगा।

loksabha election banner

शहर में चार जगहों पर चल रहे राम चरित मानस अखंड पाठ की पूर्णाहुति होते ही बुधवार सुबह शहर के सभी मंदिरों में हनुमान चालीस का पाठ शुरू हुआ। विश्व हिदू परिषद की ओर से इन कार्यक्रमों का संचालन किया गया। वात्सल्य वाटिका ब्रह्मा कालोनी, सेक्टर-दो शिव मंदिर, पिपली अनाज मंडी में शिव दुर्गा मंदिर व गीता ज्ञान संस्थानम में अखंड पाठ के भोग डाले गए। इसके साथ जिले के 10 प्रखंडों, 400 मंदिरों व 220 गांवों में विजय महा मंत्र का जाप करने के साथ हनुमान चालीसा और यज्ञ किया गया।

आतिशबाजी से गूंजी नगरी

विश्व हिदू परिषद की ओर से सायंकाल में अग्रसेन चौक पर आतिशबाजी कर राममंदिर निर्माण का उत्साह मनाया गया। जिले के कार सेवकों को सम्मानित किया गया। विहिप के जिला मंत्री पंडित प्रेम नारायण अवस्थी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का हर देशवासी सपना आज साकार हुआ है। लोगों ने घरों में भगवा ध्वज लगाकर हिदू एकता का परिचय दिया तो सायं के समय घरों पर पांच-पांच दीये लगाकर शिलान्यास समारोह को दीपोत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर स्वामी शाश्वतानंद महाराज, सुरेश जोशी, सुशील चौधरी, विहिप नगराध्यक्ष प्रोफेसर विवेक शर्मा, अतुल शास्त्री, कमल भारद्वाज, योगेश दत्त, राकेश मेहता, अमित सिंह, सुलतान सिंह, धर्मवीर, भारत भूषण सिगला, श्याम सैनी, बंटी राजपूत, राजेंद्र सैनी, अजय गुप्ता व राकेश शर्मा मौजूद रहे। चौको व घरों के बाहर नजर आई दीपमाला

श्रीराम मंदिर के शिलान्यास समारोह के बाद सायं को धर्मनगरी दीपों के उजायरे से जगमगा उठा। हर चौक-चौराहे से लेकर घरों की छतों पर दीपों की माला दिखाई दी। शहर के हर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाए गए थे। शहरवासियों ने जगह-जगह लड्डू बांटकर राम मंदिर निर्माण की खुशी इजहार किया। रामभक्तों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब जश्न मनाया। महाआरती में ब्रह्मसरोवर की फिजा में गुंजायमान हुआ श्रीराम का नाम

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास की खुशी को मनाने के लिए ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर महाआरती की गई। महाआरती के दौरान श्रीराम का जाप किया। इस जाप से ब्रह्मसरोवर की फिजा राममय हो गई। इस संध्या को राममय बनाने के लिए लॉकडाउन के बाद श्रीराम मंदिर के पूजन अवसर पर पहली महाआरती का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन ने महाआरती में पूजा अर्चना की और दीप दान किया।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि यह गौरवमयी क्षण लंबी जदोजहद के बाद मिले हैं। आज पूरे देशवासियों और संगठन के लोगों के मन का बोझ हल्का हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से राम मंदिर का निर्माण शुरु हुआ है। इस मौके पर कर्नल एसएन शर्मा, धर्मवीर डागर, डा. शंकुतला शर्मा, गुरमेश सैनी, जिप उपाध्यक्षा परमजीत कौर कश्यप, सुरेन्द्र माजरी, सुशील राणा, केडीबी के लेखाधिकारी लक्ष्मीनाथ, करण सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.