Move to Jagran APP

इंटरा डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता आज से

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से 28 व 29 फरवरी को इंटरा डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगांठ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 07:40 AM (IST)
इंटरा डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता आज से
इंटरा डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता आज से

जासं, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से 28 व 29 फरवरी को इंटरा डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष भारतीय संविधान की 70वीं वर्षगांठ वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत नवंबर, 2020 तक प्रत्येक माह विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रीति जैन ने बताया कि इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता में एलएलबी प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की मुख्य थीम भारतीय संविधान तथा इससे संबधित कानून है। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों को ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.