Move to Jagran APP

खेल हब के रूप में उभर रहे कुरुक्षेत्र से तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने बृहस्पतिवार को सुबह ही द्रोणाचार्य स्टेडियम में तैयार हो रहे निर्माणाधीन सिथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थानेसर को खेल हब के रुप में विकसित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 06:30 AM (IST)
खेल हब के रूप में उभर रहे कुरुक्षेत्र से तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : सुधा
खेल हब के रूप में उभर रहे कुरुक्षेत्र से तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने बृहस्पतिवार को सुबह ही द्रोणाचार्य स्टेडियम में तैयार हो रहे निर्माणाधीन सिथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थानेसर को खेल हब के रुप में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र से हॉकी, वालीबॉल, बास्केटबॉल, स्केटिग, जूडो, एथलेटिक्स के साथ-साथ अन्य खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। आने वाले कुछ माह में ही द्रोणाचार्य स्टेडियम में ही राष्ट्रीय स्तर का सिथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार की तरफ से आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इतना ही नहीं स्टेडियम के नवीनीकरण पर भी दो करोड़ 34 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। उन्होंने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने सिथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और इस दौरान डीएसओ यशबीर सिंह ने सिथेटिक ट्रैक योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस ट्रैक से उच्चस्तरीय सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल पाएंगी। इस ट्रैक के बीचोंबीच फुटबाल का मैदान तैयार किया जाएगा। विधायक ने फीडबैक लेने के उपरांत कहा कि स्टेडियम में उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ नया लुक दिया जा रहा है। ट्रैक का 40 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि गांव पलवल में 20 एकड़ जमीन पर उच्चस्तरीय स्वर्ण जयंती खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.