Move to Jagran APP

लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा

लंदन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस महोत्सव में केडीबी के सदस्यों की उड़ान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से इन्कार के बाद अब कई सदस्यों ने सिफारिशों का जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 07:20 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 07:20 AM (IST)
लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा
लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र : लंदन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस महोत्सव में केडीबी के सदस्यों की उड़ान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से इन्कार के बाद अब कई सदस्यों ने सिफारिशों का जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। नौ से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव संगठन के कई पदाधिकारियों की ओर से इस बात को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया गया है कि केडीबी के सदस्य सरकार की ओर से ही नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में केडीबी के कार्यक्रमों में तो इन्हें शामिल करना ही चाहिए। मुख्यमंत्री के सामने ठोस पैरवी होने पर कई सदस्यों को अब अपना सपना सच होता दिखने लगा है। नौ से 11 अगस्त को लंदन में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

loksabha election banner

नौ से 11 अगस्त तक लंदन की धरती पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। विदेशी धरती पर आयोजित होने वाला यह दूसरा गीता महोत्सव है। इससे पहले फरवरी माह में प्रदेश सरकार और जिओ गीता संस्थान की ओर से मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया गया था। इस गीता महोत्सव में प्रदेश सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मानद सचिव और सदस्यों को भी भेजा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस महोत्सव में हिस्सा लिया। जिओ गीता संस्थान की ओर से 250 के लगभग श्रद्धालुओं का जत्था मॉरीशस में पहुंचा था। सरकारी दल को छोटा करने से कई सदस्यों को लगा था झटका

इस महोत्सव के लिए सरकारी की ओर से भेजे जाने वाले दल को छोटा करने से कई केडीबी सदस्यों को झटका लगा था। केडीबी सदस्य पिछले कई माह से लंदन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए सात समंदर पार की उड़ान भरने के सपने संजो रहे थे। लेकिन विदेश जाने वाले दल में कटौती के चलते सदस्यों के लिए इंकार की बात सामने आने पर उन्हें झटका लगा था। इस पर कई सदस्यों की ओर से अपने-अपने तरीके से मुख्यमंत्री तक अपनी बात को पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद सीएम हाउस पर इसको लेकर कुछ हलचल शुरू हुई है। मुख्यमंत्री की ओर से ही लिया जाना है फैसला

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से इस बार विदेश जाने वाले दल को छोटा करने का फैसला लिया गया है। केडीबी सदस्यों के लंदन जाने के बारे में अभी तक उनके पास कोई ऐसी कन्फर्मेशन नहीं है। सरकार की ओर से फैसला आते ही सभी सदस्यों को अवगत करवा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.