Move to Jagran APP

ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 का आगाज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 का गुरुवार को शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 01:26 AM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 01:26 AM (IST)
ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 का आगाज
ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 का आगाज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 का गुरुवार को शुभारंभ किया। व्यस्तता के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं आए। अतिथियों ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया। महोत्सव 18 दिसंबर तक चलेगा।

पुरुषोत्तपुरा बाग हरियाणवी परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन से गूंज उठा। साथ ही गीता के श्लोकोच्चारण से पूरा माहौल गीता के रंग में रंग गया। इससे पहले मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रामाशिव्यम पिल्लै वयापरे, राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रा ¨सह का हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा, शहरी निकाय मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने स्वागत किया। अतिथियों ने वेद पाठियों के श्लोच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। सभी मेहमानों ने हरियाणा पवेलियन का अवलोकन किया। मेहमानों ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए और हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद भी चखा।

---

प्रदर्शनी और गुजरात पवेलियन की शुरुआत

अतिथियों ने प्रदर्शनी और गुजरात पवेलियन का उद्घाटन किया। यहां सभी मेहमानों ने गुजरात के पारंपरिक लोक नृत्य डांडिया का आनंद लिया।

---

भागीदार राज्य गुजरात के पवेलियन का शुभांरभ करने से पहले निकले सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन करके निकल गए। महोत्सव के भागीदार देश गुजरात के पवेलियन तक नहीं पहुंचे। मॉरीशस के राष्ट्रपति और अन्य अतिथियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शन और गुजरात पवेलियन का उद्घाटन कर इनका अवलोकन किया।

---

गीता के ज्ञान सागर से विश्व में होगा प्रकाश : मनोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के ज्ञान सागर से पूरे विश्व में फिर से प्रकाश होगा। इस ज्ञान सागर के प्रकाश से विश्व को एक नई दिशा मिलेगी। इस प्रकाश पुंज को आमजन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कर रही है। वह गीता ज्ञान संस्थानम में जीओ गीता प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। नन्ही बेटी काव्या नरुला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जीओ गीता प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। इस पुस्तक मेले में चीन, जापान व अन्य कई देशों सहित 40 भाषाओं में लिखे गए पवित्र ग्रंथ गीता की 650 पुस्तकें रखी गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.