Move to Jagran APP

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बोले- जनता के लिए भाजपा से भी करेंगे गठबंधन

इनेलो प्रधान ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है हिक चुनाव से पहले हरियाणा में राजनीतिक दलों के कई तरह के गठबंधन बनेंगे और टूटेंगे। इनेलो लोगों के हित में भाजपा से भी गठजोड़ कर सकती है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 09:53 AM (IST)
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बोले- जनता के लिए भाजपा से भी करेंगे गठबंधन
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बोले- जनता के लिए भाजपा से भी करेंगे गठबंधन

लाडवा (कुरुक्षेत्र)] जेएनएन। इनेलो सुप्रीमो आेमप्रकाश चाैटाला ने कहा कि अभी चुनाव से पहले राज्‍य में राजनीतिक दलों के गई गठबंधन बनेंगे और कई टूटेंगे। जनता के हित में इनेलो भी समान विचारधारा वाले दलों के गठबंधन करेगा। उन्‍होेने कहा कि जनता के हित में हम भाजपा से भी गठबंधन कर सकते हैं।

loksabha election banner

बता दें कि जींद उपचुनाव में बुरी तरह हारने के बाद इनेलो राजनीतिक जमीन तलाशने में जुट गई है। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं की निराशा दूर करने को खुद फील्ड में उतरे हैं। उन्‍होने अपने अभियान की यहां से शुरुआत की। चौटाला ने यमुनानगर में भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

लाडवा में उन्होंने किसी भी पार्टी से गठबंधन की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया है। भाजपा से गठबंधन पर विकल्प खुला रखा और कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप में किसी भी दल से समझौता किया जा सकता है। अनाज मंडी में हलकास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहा कि भगवान राम को 14 साल और पांडव को 12 साल का वनवास हुआ था। इनेलो का वनवास तो 15 साल का हो गया है। अब यह खत्म हो चुका है और अब प्रदेश में इनेलो की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनेगी। उधर, बाबैन में कहा कि कांग्रेस ने साजिश रचकर नौकरी देने के नाम पर उन्हें जेल भिजवाया है।

देरी के लिए मांगी माफी

ओमप्रकाश चौटाला ने यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके आने का समय दोपहर ढाई बजे का था, लेकिन शाम को साढ़े पांच बजे पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले देरी से आने के लिए क्षमा मांगी। अपने भाषण के दौरान उन्होंने केवल भाजपा पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुशासन खत्म करने के लिए जयप्रकाश और देवीलाल जैसे नेतृत्व की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.