समाज व शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा आइकन अवार्ड : दुष्यंत
संवाद सहयोगी, पिपली : बॉलीवुड अभिनेता दुष्यंत प्रताप ¨सह ने कहा कि 25 मार्च को दुबई में समाज-ि
संवाद सहयोगी, पिपली : बॉलीवुड अभिनेता दुष्यंत प्रताप ¨सह ने कहा कि 25 मार्च को दुबई में समाज-शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को आइकन अवार्ड से नवाजा जाएगा। सम्मानित होने वाली हस्तियों में भारत सहित अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस समारोह को कामयाब करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आइकन अवार्ड सामाजिक जीवन व आने वाली पीढि़यों के लिए यादगार रहेगा। वे शुक्रवार को पिपली विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आइकन अवार्ड के लिए चयनित शख्सियतों को उनकी उपलब्धियों के लिए चुना गया है। जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर नई बुलंदियां हासिल की है। दुबई में होने वाले वर्ल्ड आइकन अवार्ड में विश्व की ऐसी शख्सियत व महानुभाव जिन्होंने समाज, शिक्षा, संस्कृति के साथ-साथ कार्यविशेष के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां अर्जित की है। जिनका उदाहरण वर्तमान सामाजिक जीवन व आने वाली पीढ़ी के लिए अनुसरणीय है। ¨प्रसिस ऑफ थाइलैंड व ¨प्रस ऑफ दुबई मुख्यातिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। इस अवसर पर मस्ताना बासमती राइस मिल के मालिक संम्पन, विशाल ¨सगला, दुष्यंत ¨सह, अनुराग बत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।