Move to Jagran APP

जींद उपचुनाव में हार के बाद हरियाणा छोड़ भागेंगे हुड्डा और तंवर : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जींद उ

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 01:36 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 01:36 AM (IST)
जींद उपचुनाव में हार के बाद हरियाणा छोड़ भागेंगे हुड्डा और तंवर : बेदी
जींद उपचुनाव में हार के बाद हरियाणा छोड़ भागेंगे हुड्डा और तंवर : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जींद उपचुनावों में भी भाजपा की ही जीत होगी। कृष्ण बेदी वीरवार को हुड्डा में अपने निवास में बने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस व इनेलो का सफाया हुआ है। उसी तरह जींद के उपचुनाव में भी विपक्षी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त होंगी। नगर निगम में भाजपा की जीत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा व अशोक तंवर ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर बेदी ने कहा कि भूपेंद्र ¨सह हुड्डा व अशोक तंवर को पिछले दस साल में की गई अपनी कारगुजारी पर रोना चाहिए। इन सालों में कांग्रेस के नेता लुटेरे बन गए थे और सरकारी खजाने को जमकर अंदर करने काम किया। आज प्रदेश की जनता इसी की सजा कांग्रेस को दे रही है।

loksabha election banner

बेदी ने कहा कि नगर निगम में हार के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने यह बहाना बनाया कि यह चुनाव कांग्रेस ने चिन्ह पर नहीं लड़ा। जींद उपचुनाव में इनका यह बहाना भी काम नहीं आने वाला और हार के बाद यह दोनों प्रदेश छोड़कर भागेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लावारिस हो चुकी है और इस पार्टी का हर नेता सीएम बनने के सपने देख रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा लोकसभा चुनावों में सभी सीटें भाजपा के खाते में होंगी और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा हरियाणा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.