झांसा रोड पहुंची होली उत्सव की प्रभातफेरी
होली उत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति की ओर से झांसा रोड पर खरैती लाल नरूला व विजय नरूला के निवास पर प्रभातफेरी का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : होली उत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति की ओर से झांसा रोड पर खरैती लाल नरूला व विजय नरूला के निवास पर प्रभातफेरी का आयोजन हुआ। भजन मंडली में सुनील वत्स, विकास छाबड़ा, सतीश डोगरा, नवीन भारद्वाज, रमाकांत शर्मा व सुरेंद्र शर्मा ने भजन गाए। प्रभातफेरी का कई स्थानों पर फूलों से स्वागत हुआ। समिति की ओर से पिहोवा से विशेष रूप से पधारे नरेश शर्मा, राजेंद्र चोपड़ा, जगदीश तनेजा व गीता ज्ञान संस्थान से वासुदेव शरण ने परिवार के सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सदस्य रविद्र सांगवान, कलित नरूला, कृष्ण लाल पूंडरी, रमाकांत शर्मा, वेद प्रकाश गर्ग, सुरेश शर्मा, श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान सतपाल सिगला, हंसराज सिगला, सुरेश गर्ग, राजेश ललित, तरूण धमीजा, भगवान दास ढींगरा, डॉ. श्याम लाल आहूजा, दीपक आहूजा, सुरेश शर्मा, रणबीर सिंह, संजीव कपूर, दिनेश कुमार, सतीश मित्तल, राम कुमार शर्मा व अनिता शर्मा उपस्थित रहे।