जरूरतमंदों की करें सहायता : श्रीकांत जाधव
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री के निदेशक श्रीकांत जाधव ने पिपली फ्लाईओवर के नीचे जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि ऐसे जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की जाए जो वास्तव में बेसहारा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री के निदेशक श्रीकांत जाधव ने पिपली फ्लाईओवर के नीचे जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि ऐसे जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की जाए जो वास्तव में बेसहारा है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा के विभिन्न शहरों में हरियाणा पुलिस के जवानों की ओर से रोटी बैंक संचालित हैं जो जरूरतमंद लोगों व बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। मंगलवार को रोटी बैंक शाखा को 251 दिन पूरे हुए। उन्होंने रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह शाखा बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है और भविष्य में भी प्रत्येक जरूरतमंद का सहारा बनने के बारे में प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए ही है। इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, उपप्रधान डॉ. भारतेंदु हरीश, कोषाध्यक्ष पंकज ठकराल, समाजसेविका राज पंवार, विक्रम, दुर्गा, थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार और राज कुमार उपस्थित रहे।