Move to Jagran APP

राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में हरियाणा ने एक स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी छा गए। इसमें एक स्वर्ण सहित आठ पदक जीते। व्यक्तिगत रेस में हरियाणा के नीरज ने नया रिकार्ड बनाते हुए जीता स्वर्ण पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता भारतीय साइक्लिग संघ ने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद में कराई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:38 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:38 AM (IST)
राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में हरियाणा ने एक स्वर्ण सहित जीते आठ पदक
राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में हरियाणा ने एक स्वर्ण सहित जीते आठ पदक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी छा गए। इसमें एक स्वर्ण सहित आठ पदक जीते। व्यक्तिगत रेस में हरियाणा के नीरज ने नया रिकार्ड बनाते हुए जीता स्वर्ण पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता भारतीय साइक्लिग संघ ने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद में कराई। यह 27 से 31 मार्च तक चली।

loksabha election banner

हरियाणा प्रदेश के राष्ट्रीय साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव नीरज तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 25 लड़के व 16 लड़कियों ने भाग लिया था। इसमें अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक सहित आठ पदकों पर अपना कब्जा जमाया। टीम के साथ कोच पंजाब सिंह, निर्मल सिंह, ओमकार व मैनेजर प्रवीण कुमार थे। कुरुक्षेत्र में किया टीम स्वागत

कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर टीम का हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ ने जोरदार स्वागत किया। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के प्रधान पार्थ जिदल, उपप्रधान एवं हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, पूर्व आईजी हरीश कुमार रंगा, हरबंस सिंह ओजला, आयकर विभाग से पवन कुमार, पुरुषोतम सिंह, उजागर सिंह, कुलबीर सिंह, राजेंद्र सैनी, दारा सिंह व कुलदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन पर सबको शुभकामनाएं दी। नीरज ने बनाया रिकार्ड

नीरज तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के नीरज ने नया रिकार्ड बनाते हुए व्यक्तिगत रेस में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसी प्रकार लड़कों की साइकिलिंग की सामूहिक रेस में नीरज ने कांस्य पदक, 18 वर्ष आयुवर्ग में लड़कों की परशूट रेस में जितेंद्र, अरब सिंह, परमवीर सिंह, नीरज व बंसीलाल की टीम ने कांस्य पदक जीता। 16 वर्ष आयुवर्ग में लड़कियों की सामूहिक रेस में हिमांशी सिंह ने रजत पदक, 16 वर्ष आयुवर्ग में लड़कियां की परशूट रेस में हिमांशी सिंह, रुचिका सिंह व निशा की टीम ने रजत पदक, लड़कियों की टीम ने परशूट रेस में मिनाक्षी, हिमांशी सिंह, बरीदा, जसलीन की टीम ने रजत पदक व महिला वर्ग की सामूहिक रेस में मुकुल ने रजत पदक जीता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.