देश की राजनीति में ओबीसी समाज की भागीदारी पूरी नहीं : उपेंद्र कुशवाहा
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश की राजनीति में ओबीसी समाज की हिस्सेदारी के अनुसार पूरी भागीदारी नहीं मिली, जिसको पूरा करने के लिए देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू करने की सख्त जरूरत है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश की राजनीति में ओबीसी समाज की हिस्सेदारी के अनुसार पूरी भागीदारी नहीं मिली, जिसको पूरा करने के लिए देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू करने की सख्त जरूरत है। वहीं सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में एससी, एसटी और ओबीसी समाज की भागीदारी लगभग शून्य है। आज गरीब का बेटा देश व विश्व का महान वैज्ञानिक तो बन सकता है लेकिन उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट का जज नहीं बन सकता, जो चिंतनीय है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा रविवार को सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित 38वें वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी ने की। केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाह ने सैनी समाज सभा द्वारा दो करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित महाराजा शूर सैनी हाल का लोकार्पण भी किया। सैनी समाज को नहीं मिल पा रहा उनका हक : सांसद राजकुमार सैनी
राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर 25 हजार नौकरियां प्रदान की हैं। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि आज सैनी समाज में राजनैतिक जागरूकता के अभाव के चलते सैनी समाज के लोगों को उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग नेता तो बनाते है, लेकिन उन्हें राजनैतिक मजबूती प्रदान करने की बजाए अपना हाथ पीछे खींच लेते हैं। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि समाज अगर तरक्की कर सकता है तो उसका एकमात्र साधन शिक्षा ही है। शिक्षा ही एक ऐसा मूलमंत्र है, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान बनती है। इस अवसर पर पूर्व सांसद गुरदयाल ¨सह, कैलाशो सैनी, बलबीर ¨सह, अतर ¨सह, पूर्व विधायक साहब ¨सह, दिलबाग ¨सह, रोशन लाल, सतबीर सैनी, प्रधान गुरनाम ¨सह, माया राम सैनी, बलजीत ¨सह, सचिव कौशल सैनी उपस्थित रहे।