गुरुकुल का मेधावी सदन बना ओवरऑल चैंपियन
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में वर्षभर विभिन्न चरणों में आयोजित हुई बाल सभाओं का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में वर्षभर विभिन्न चरणों में आयोजित हुई बाल सभाओं का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत ¨सह सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वर्ष भर की उपलब्धियों के आधार पर गुरुकुल के मेधावी सदन को ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी से नवाजा गया।
बाल सभा के संयोजक दिनेश राणा ने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को बाल सभा का आयोजन किया जाता है, जिसके तहत सामान्य ज्ञान, गायन, पें¨टग, भाषण, नाटक आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं होती है और बच्चे इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
दिनेश राणा ने बताया कि गुरुकुल के चार सदनों प्रगति, मेधावी, कुशाग्र और तेजस्वी के छात्रों के मध्य हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के आधार पर आज मेधावी सदन ओवरऑल चैंपियन बना। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत ¨सह सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता एवं सह प्राचार्य शमशेर ¨सह व प्रेमपाल वशिष्ठ ने मेधावी सदन के गुरमीत ¨सह, गौरव प्रदीप, रमन चौधरी, कुलदीप मलिक आदि को ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र दो प्रकार के होते हैं, एक वे जो पुरस्कार प्राप्त करते हैं और दूसरे वे जो तालियां बजाते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचान कर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र बने। प्रतिभा को निखारने के लिए अपने अध्यापकों के सहयोग के साथ गुरुकुल के सभी संसाधनों का भरपूर उपयोग करें। उन्होंने बाल सभाओं के सफल आयोजन पर दिनेश राणा सहित सभी सदन अध्यक्षों की पीठ थपथपाई।