सिरसा की पुलिस लाइन में गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि सरकार की तरफ से चार अगस्त को सिरसा की पुलिस लाइन में पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक जिले से श्रृद्धालुओं को प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि सरकार की तरफ से चार अगस्त को सिरसा की पुलिस लाइन में पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। प्रत्येक जिले से श्रृद्धालुओं को प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सभी डीसी और नोडल अधिकारी मुख्यालय के अधिकारियों से तालमेल रखेंगे ताकि किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे। अरोड़ा सोमवार को चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहीं थीं।
पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा कि प्रकाशोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस आयोजन के लिए सिरसा पुलिस अधीक्षक को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस कार्यक्रम के लिए बेहतरीन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर प्रदेश स्तर पर 19 जिलों के लिए राज्य मंत्रियों की अध्यक्षता में तीन कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद व सोनीपत के लिए हरियाणा पर्यटन के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, जींद के विधायक डॉ.कृष्ण मिड्ढ़ा, हिसार एमसी के मेयर गौतम सरदाना को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। इसी प्रकार पलवल, फरीदाबाद, नूह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर के लिए राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक सीमा त्रिखा, खादी उद्योग की चेयरमैन गार्गी कक्कड़, चेयरमैन सुभाष कत्याल तथा पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों के लिए राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक बख्शीश सिंह विर्क व पंजाबी साहित्य अकेडमी के अध्यक्ष गुरविद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर डीसी डॉ.एसएस फुलिया, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, नगराधीश अनिल यादव, एसडीएम डॉ.संजय कुमार मौजूद थे। कांवड़ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि सावन मास में कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने-अपने शहरों की तरफ जाते हैं। इसलिए प्रत्येक जिले में 15 से 20 किलोमीटर तक स्थानीय प्रशासन पीसीआर और एंबुलैंस की विशेष व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधीश ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करेंगे और संवेदनशील जगहों पर विशेष ध्यान देंगे। डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि अधिकारी जिलास्तर पर धार्मिक संगठनों के साथ मीटिग करेंगे, पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए हैं। इसके लिए उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों से मीटिग कर ली गई है। पुलिस का सड़क दुर्घटनाओं, बैरीकेटिग, रुट प्लान, सीसीटीवी कैमरों, धार्मिक स्थलों पर विशेष फोकस रहेगा। महिला कांवड़ियों के लिए महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। उनके मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद करवाए। एसीएस राजीव अरोड़ा ने कहा कि उपायुक्त ट्रामा सेंटर को एक्टिव रखेंगे और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंबुलैंस की व्यवस्था भी करेंगे। दो दिन में देना होगा फैमिली डाटा
मुख्य सचिव ने आदेश दिए कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र का कार्य बहुत तेज गति के साथ किया जा रहा है। 25 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका उद्घाटन करेंगे। इसलिए सभी कर्मचारी दो दिन के अंदर अपने-अपने कार्यालयों के माध्यम से फैमिली डाटा देना सुनिश्चित करेंगे। इस डाटा के लिए आम नागरिक भी अटल सेवा केंद्र, सरल केंद्र, बीडीपीओ कार्यालय पर अपनी फैमिली डाटा को अपडेट करवा सकता है। जल शक्ति अभियान को गंभीरता से ले अधिकारी
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक जिले में कंप्यूटर सर्वे अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इस अभियान के लिए 15 जिलों में 12 करोड़ रुपये के फंड उपलब्ध करवा दिए गए है। अभी तक टॉप 100 की सूची में करनाल और जींद जिला शामिल हुआ है।