आर्य कन्या महाविद्यालय में रही स्वर्ण जयंती समारोह की धूम
संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : शुक्रवार को आर्य कन्या महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा : शुक्रवार को आर्य कन्या महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र गौरव बेदी व डॉ. छवि प्रकाश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व लघु नाटिकाएं प्रस्तुत किए। कॉलेज की छात्राओं ने हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति की। छात्राओं ने कॉलेज एन्थम प्रस्तुत कर नई मिसाल कायम की। प्राचार्या डॉ.भारती बंधु ने महाविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि महाविद्यालय ने केवल शैक्षिक ही नहीं सांस्कृतिक, एनसीसी, एनएसएस, क्रीडा जगत व रक्तदान में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की है। प्रबंधक समिति के प्रधान रामलाल गुप्ता ने वशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया व संस्थापक सदस्यों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संस्थापक सदस्यों स्व. कृष्ण गोपाल चड्ढा, स्व. बाबूराम गुप्ता, स्व. भाल ¨सह गुप्ता, स्व. सुरेंद्र मोहन चढ्ढा, स्व. केशोराम गुप्ता, स्व. पुन्नू लाल, स्व. लाला मुंशी राम, स्व. बाबूराम आर्य, स्व. लाला किशनदास, स्व. सीताराम के परिवारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं वर्तमान प्रबंधक समिति के प्रधान रामलाल गुप्ता, जगप्रकाश आर्य, मो¨हद्र कंसल, र¨वद्र गुप्ता, विष्णु भगवान गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कुलदीप कंसल, रमनकांता शर्मा, मधु गुप्ता व प्राचार्या डॉ. भारती बंधु को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली अनेक छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मु यातिथि गौरव बेदी ने कहा कि आर्य कन्या महाविद्यालय नारी सशक्तिकरण व कन्याओं को सुशिक्षित करने में वर्षो से अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियाल चलाकर बेटियों को सुरक्षित करने का कार्य कर रही है। कॉलेज की पूर्व प्राचार्या रमनकांता शर्मा ने बताया था कि 50 वर्ष पूर्व यह कॉलेज पांच प्राध्यापिकाओं और 80 छात्राओं के साथ बीए स्तर की शिक्षा के लिए शुरू हुआ था। आज इस कॉलेज ने वटवृक्ष का रूप धारण कर लिया है और 70 प्राध्यापिकाओं के द्वारा 1556 छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राआों ने शैक्षिणक और सामाजिक क्षेत्रों के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शाहाबाद का नाम चमकाया है। नहीं पहुंचे समारोह के अध्यक्ष एवं मुख्यातिथि कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. बीरेंद्र ¨सह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करनी थी और अध्यक्षता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने करनी थी, लेकिन जींद उपचुनाव की व्यस्तताओं के कारण दोनों ही नेता समारोह में नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में राज्यमंत्री बेदी के पुत्र गौरव बेदी ने समारोह की अध्यक्षता की।