Move to Jagran APP

25 की गोहाना रैली तोड़ेगी रिकॉर्ड : अरोड़ा

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती पर गोहाना में आयोजित सम्मान रैली रिकॉर्ड तोड़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:47 PM (IST)
25 की गोहाना रैली तोड़ेगी रिकॉर्ड : अरोड़ा
25 की गोहाना रैली तोड़ेगी रिकॉर्ड : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती पर गोहाना में आयोजित सम्मान रैली रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह रैली चुनाव से पूर्व सबसे बड़ी रैली होगी। इनेलो अपनी रैली का रिकॉर्ड स्वयं तोड़ती है। किसी दूसरे राजनीतिक दल में इनेलो की रैली का रिकार्ड तोड़ने का दम नहीं है। अशोक अरोड़ा पंजाबी धर्मशाला में इनेलो-बसपा गठबंधन के शहरी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उसमें रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रैली को इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला तथा बसपा प्रमुख बहन मायावती संबोधित करेंगी। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जंगलराज है, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दुखी होकर जनता ने विकल्प के रूप में भाजपा को वोट दिए थे, लेकिन आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनक्रांति रथयात्रा को नकारा जनता ने : अरोड़ा

अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की जन क्रांति यात्रा पूर्ण रूप से विफल रही। इस यात्रा से जनता ने अपने आप को दूर रखा और हुड्डा को पूरी तरह से नकारा है। यात्रा में कहीं पर भी 40-50 से अधिक लोग नहीं थे। केवल हुड्डा के साथ आए बाहरी नेताओं की कारों का काफिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.