कन्याओं को समाज में प्रथम स्थान मिलना चाहिए : शक्तिदेव
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : जय ओंकार अतंरराष्टीय सेवाश्रम संघ संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज कुरड़ी वाले का जन्मोत्सव महापर्व स्वामी संतोष ओंकार एवं संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार की अध्यक्षता में धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : जय ओंकार अतंरराष्टीय सेवाश्रम संघ संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज कुरड़ी वाले का जन्मोत्सव महापर्व स्वामी संतोष ओंकार एवं संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार की अध्यक्षता में धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया। समारोह आरंभ में कस्बे के सभी धार्मिक स्थलों व समारोह स्थल पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मोटरसाइकिलों पर सवार श्रद्धालु ने स्वामी शक्तिदेव महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में सामूहिक ओंकार यज्ञ व 1008 कन्याओं का पूजन किया गया। यज्ञ में ज्योति प्रचंड स्वामी संदीप ओंकार ने की।
स्वामी शक्तिदेव ने कहा कि हमें अपने जन्मदिवस को सेवा दिवस में मना कर समाजहित के कार्य करने चाहिए। कन्याओं को समाज में प्रथम स्थान मिलना चाहिए। सभी कार्यों से पहले कन्या पूजन आवश्यक है। क्षेत्र के सभी स्कूलों के शिक्षा व अन्य क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनीष पपनेजा स्कूल से तीन विद्यार्थियों को, अनिल कुमार डीएवी स्कूल से तीन विद्यार्थी, जय गुरु देव स्कूल के दो विद्यार्थी, महर्षि ब्यास विद्या मंदिर से एक विद्यार्थी, सरकारी स्कूल से चार विद्यार्थी, डेफोडिल स्कूल से दो, विकास भारती हाई स्कूल से दो, मारकंडा हाई स्कूल से दो, गुरु नानक विद्या भवन के चार, गुरु नानक वाटिका स्कूल के सात विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में अव्वल स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मिस इंडिया बन इलाके नाम रोशन करने वाली मनदीप शेरगिल नीमवाला को स्वामी शक्तिदेव महाराज ने सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर साधु समाज से आए संत प्रेमगिरी, प्रकाश चेतन्य, उत्तमगिरी, भीमपुरी, लाल गिरी, प्रेम साधना बाई, आराधना बाई को सम्मानित किया। स्वामी संदीप ओंकार ने भी श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल किया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष शर्मा, हिमांशु शर्मा, बलदेव शर्मा जलबेहडा, सौरव शर्मा, जनकराज शर्मा, गुलशन शर्मा, पंडित शिवनारायण दीक्षित, सतनारायण, डॉ. जयवीर, रणवीर जागलान, जगवीर ¨सह, नरेश शर्मा, राजेश दहिया मौजूद रहे।