Move to Jagran APP

गीता निकेतन के छात्र लक्की का राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र लक्की शर्मा ने कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर गणित-विज्ञान मेला लगाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 06:10 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:10 AM (IST)
गीता निकेतन के छात्र लक्की का राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान
गीता निकेतन के छात्र लक्की का राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र लक्की शर्मा ने कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर गणित-विज्ञान मेला लगाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता कानपुर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में पूरे देश भर से लगभग 6500 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें गीता निकेतन के तीन छात्रों लक्की शर्मा ने तरूण वर्ग विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान, अर्णव कौशिक ने बाल वर्ग गणित पत्र वाचन में द्वितीय स्थान और शिवम ने बाल वर्ग विज्ञान प्रयोग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की विज्ञान समन्वयक नेहा सचदेवा ने बताया कि छात्र लक्की शर्मा तीन वर्षों से लगातार प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। अपने तीसरे प्रयास में इस छात्र ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावी मॉडल बनाकर इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। निर्णायक मंडल ने लक्की शर्मा को अपने मॉडल को पेटेंट कराने की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने बताया कि वर्तमान में गीता निकेतन में देश के 18 प्रांतों से 1800 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में क्रिया आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है। नीति आयोग के अन्तर्गत अटल टिकरिग प्रयोगशाला भी विद्यालय में स्थापित की गई है। इस प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के कौशल विकास की ²ष्टि से अनेक प्रयोग कराए जाते हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्होंने छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.