Move to Jagran APP

किशोर वर्ग में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में गीता कन्या प्रथम

गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रामकुमार ने दीप प्रज्वलन करके किया। मेले में किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:13 AM (IST)
किशोर वर्ग में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में गीता कन्या प्रथम
किशोर वर्ग में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में गीता कन्या प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रामकुमार ने दीप प्रज्वलन करके किया। मेले में किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में वैदिक गणित के गुलशन छाबड़ा, विज्ञान के रासायन शास्त्र में डॉ. शशि शर्मा, भौतिक विज्ञान के सुमन, जीव विज्ञान के अनुज वालिया व कंप्यूटर के भूपेंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

loksabha election banner

किशोर वर्ग में संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में गीता कन्या प्रथम, तरूण वर्ग में श्रीमद्भगवद गीता विद्यालय प्रथम रहा। कंप्यूटर प्रश्न मंच में व प्रदर्श में किशोर वर्ग में गीता निकेतन प्रथम, गणित प्रश्न मंच में किशोर वर्ग में गीता कन्या प्रथम, पत्र वाचन में व प्रयोगात्मक गीता निकेतन प्रथम रहा। विज्ञान प्रदर्श के पांच विषयों में से चार विषयों में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय प्रथम और एक विषय में गीता कन्या प्रथम रहा। तरूण वर्ग में प्रश्न मंच, पत्र वाचन, प्रयोगात्मक में गीता निकेतन प्रथम रहा। विज्ञान प्रदर्श के पांच विषयों में से तीन विषयों में गीता निकेतन प्रथम, दो विषयों में गीता कन्या प्रथम रहा। तरूण वर्ग के पत्र वाचन में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय प्रथम रहा। तरूण वर्ग के जीव विज्ञान के प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में श्रीमद्भगवद गीता विद्यालय प्रथम रहा। संस्कृत ज्ञान तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में गीता कन्या की दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तरूण वर्ग में श्रीमछ्वगवद गीता विद्यालय के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य पत्र वाचन में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के भूपेंद्र शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अशोक सिघल, प्रबंधक भूषण लाल गोयल, शिक्षाविद् सीडीएस कौशल, कोषाध्यक्ष संगीता सिगला, सदस्य डॉ. ममता सूद, अभिभावक प्रतिनिधि सुमन, सहशिक्षा विद्यालय की प्राचार्या सुमन बत्रा, श्रीमद्भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य सुखबीर एवं संकुल के विद्यालयों से विभिन्न आचार्य भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.