दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भगोड़ा गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में भगोड़े को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, पिपली : सदर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में भगोड़े को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि पांच दिसंबर 2018 को सदर थानेसर थाना पुलिस के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जगाधरी निवासी मनोज कुमार ने जीटी रोड स्थित एक होटल में उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोपित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर छिपता फिर रहा था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। 16 जनवरी 2021 को महिला एएसआइ शर्मिला देवी की टीम ने आरोपित को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया।