Move to Jagran APP

आदिबद्री से सिरसा तक पहुंचेगी बहती हुई ऐतिहासिक सरस्वती नदी : कविता जैन

महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्राचीन समय से भारत विश्व गुरू रहा है। हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति पूरी दुनिया में विख्यात है। प्राचीन समय में माना जाता रहा है कि जहां नदियां होती थीं, वहां रोजगार के अवसर भी अपार होते थे। नदियों के किनारे हमारे वेदों की रचना हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 09:49 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 09:49 AM (IST)
आदिबद्री से सिरसा तक पहुंचेगी बहती हुई ऐतिहासिक सरस्वती नदी : कविता जैन
आदिबद्री से सिरसा तक पहुंचेगी बहती हुई ऐतिहासिक सरस्वती नदी : कविता जैन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्राचीन समय से भारत विश्व गुरू रहा है। हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति पूरी दुनिया में विख्यात है। प्राचीन समय में माना जाता रहा है कि जहां नदियां होती थीं, वहां रोजगार के अवसर भी अपार होते थे। नदियों के किनारे हमारे वेदों की रचना हुई।

prime article banner

वे रविवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। कविता जैन के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य इंद्रेश, हरियाणा सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन प्रशांत भारद्वाज, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती ने दीप प्रज्जवलित करने उपरांत आमजन को संबोधित किया।

कविता जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हमारी प्राचीन संस्कृति व अध्यातम के प्रसार को लेकर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आदिबद्री के ऊपर एक बांध व झील का निर्माण करेगी, जिससे यमुनानगर के साथ लगते क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति न बने। सरस्वती के निरंतर जल प्रवाह के लिए देश के वैज्ञानिक, ओएनजीसी के साथ-साथ 70 संस्थाएं काम कर रही हैं। नूतन व स्नातन के साथ साथ शिवालिक व अरावली का सौभाग्य भी हरियाणा को प्राप्त है। पिहोवा के पत्रकारों ने सरस्वती सरोवर के पास हर वर्ष चैत्र चौदस के मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए आडिटोरियम व आधुनिक मीडिया बनवाने हेतु मांग पत्र कैबिनेट मंत्री कविता जैन को सौंपा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य इंद्रेश ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें देश में द्वेष फैलाने की कोशिश कर रहीं हैं। उनके मंसुबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। देश की एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और देश की सीमाओं को हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा।

इस मौके पर लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, एसडीएम निर्मल नागर, तहसीलदार चेतना चौधरी, नगरपालिका सचिव निशा शर्मा, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, गुरनाम मलिक, धर्मपाल दस्तूर, सलेटी कैथल, सतीश ¨सगला, अक्षय नंदा, तरूण वडैच, सतीश मित्तल, राकेश दीक्षित, बलबीर गुर्जर, ज्ञान शर्मा, जय ¨सह पाल, मंदीप ¨सह विर्क, योगेश दत्ता, विशाल शर्मा, युधिष्ठिर बहल, सचिन मित्तल, रोशन लाल गर्ग, राकेश महता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.