Move to Jagran APP

विदेश भेजने के नाम पर ठगे चार लाख

कुरुक्षेत्र । केयूके थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:55 AM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर ठगे चार लाख
विदेश भेजने के नाम पर ठगे चार लाख

जासं, कुरुक्षेत्र : केयूके थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने शिकायतकर्ता से चार लाख रुपये ठगे थे। झांसा निवासी अशोक कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उनकी मुलाकात शांति नगर निवासी अशोक कुमार व वेद प्रकाश के साथ हुई। आरोपितों ने उसे झांसा दिया कि वे उसे विदेश भेज देंगे और वहां उसे नौकरी भी लगवा देंगे। वह उनके झांसे में आया। आरोपितों ने उससे 15 अक्टूबर 2019 को चार लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपितों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ राजपाल को सौंपी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.