पूर्व विधायक ने पानी निकासी के लिए अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
लाडवा से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पानी निकासी के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
जासं, कुरुक्षेत्र : लाडवा से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में पानी निकासी के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। वे पिपली, शंकर कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, किशनपुरा व नीलकंठ कॉलोनी में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि कॉलोनियों से पानी निकासी की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। यहां से पानी का ट्रीटमेंट कर खेतों में ले जाया जाएं। उन्होंने गांव बीड़ मथाना में बने वाटर सोलर प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलोनियों का सर्वे कर पानी निकासी के बेहतर प्रबंध करने के भी आदेश दिए। इस मौके पर सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण, एसडीओ लेखाराम, जेई विजय कुमार, पिपली मंडल अध्यक्ष बरखा राम, देशराम शर्मा व किशनपुरा के सरपंच संजीव कुमार मौजूद रहे।