फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान लोगों को दे रहा है फिट रहने का संदेश : सतपाल
कुरुक्षेत्र । भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान लोगों को फिट रहने का संदेश दे रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के प्रभारी सतपाल सिंह ने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान लोगों को फिट रहने का संदेश दे रहा है। इस अभियान के साथ पूरा देश जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व खेल मंत्रालय के तमाम अधिकारी भी इस अभियान की गतिविधियों पर नजर रखें हुए है।
अभियान के तहत लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए अपने स्वास्थ्य को फिट रखने पर जोर देने पर फोकस किया जा रहा है। यह दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
उन्होंने ये बात बुधवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में साई की तरफ से फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पहले साई के प्रभारी सतपाल सिंह, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक गुरविद्र सिंह, साइकिलिग प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, सेवा निवृत जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह, डा. नरेंद्र सिंह, सोहन लाल, राहुल, सुधीर दहिया, अजैब सिंह, रामानुज, बहादुर सिंह व एक बच्ची सिरजन कौर के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत द्रोणाचार्य स्टेडियम में दौड़ में भाग लिया।