देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को पुण्यतिथि पर किया याद
प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें याद किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुवि परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डा. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें याद किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुवि परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डा. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति रहे। वह भारतीय संविधान की रूप रेखा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष भी रहे। इससे पहले उन्होंने कुछ समय के लिए स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप भी में सेवा की थी। वह महात्मा गांधी के मुख्य शिष्यों में से एक थे और उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर कुलसचिव डा. संजीव शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रधान डा. परमेश, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डा. महासिंह पूनिया, लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डा. दीपक राय बब्बर, उप-निदेशक डा. गुरचरण सिंह व कुलपति के ओएसडी राजकुमार सरदाना मौजूद रहे।