सागर अपहरण और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पनाह देने में मुख्य आरोपित का पिता गिरफ्तार
लाडवा थाना पुलिस ने सागर अपहरण और उसको आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पनाह देने के आरोप में मुख्य आरोपित रामकुमार के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा थाना पुलिस ने सागर अपहरण और उसको आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पनाह देने के आरोप में मुख्य आरोपित रामकुमार के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेशकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
लाडवा के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि यमुनानगर के गांव घिलौर निवासी जरनैल सिंह ने सात अक्टूबर को बाबैन थान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि छपरा निवासी अशोक कुमार, राकेश मास्टर, गांव गुढ़ा निवासी हैप्पी व 5-6 अन्य युवकों ने उसके बेटे सागर का अपहरण कर ले गए थे। पुलिस ने अपहरण व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में जानकारी मिली कि सागर का अपहरण जरूर किया गया था, लेकिन सागर ने उनसे अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल की छत पर चढ़ गया। वह यह समझ नहीं पाया कि किस प्रकार से बचा जाए। इसी दुविधा में अस्पताल की छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपित हैप्पी को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में आरोपित अशोक कुमार, भोपाल उर्फ पाली को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित गांव गुढ़ा निवासी राम कुमार के पिता करनैल सिंह व उसके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया। पुलिस ने आरोपित करनैल सिंह को गिरफ्तार किया।