मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण 31 तक कराएं
किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जनवरी तक अपनी फसलों को पंजीकरण करा सकते हैं। किसान इसके लिए एग्रीहरियाणाडाटजीओवीडाटइन पोर्टल पर आनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर करवा सकते है। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जनवरी तक अपनी फसलों को पंजीकरण करा सकते हैं। किसान इसके लिए एग्रीहरियाणाडाटजीओवीडाटइन पोर्टल पर आनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर करवा सकते है। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। इसके अंतर्गत किसान अपनी खेती का पूरा विवरण आनलाइन पोर्टल पर सबमिट कर सकते है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सरकार की जारी हिदायतों के अनुसार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण कराना चाहिए। सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत किसानों द्वारा फसल का पंजीकरण का कार्य शुरू किया है। जिसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। किसान इस समय तक पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
फसल बेचने में किसानों को होगी सुविधा
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ भी देना है। किसान अब 31 जनवरी 2022 तक फसल का विवरण अपलोड करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन जल्द कराने की अपील की है।