कोरोना पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, बंद के बावजूद पूजा पाठ के लिए पिहोवा पहुंचे श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन ने दो दिन पहले ही चौदस और अमावस्या के दिन कुरुक्षेत्र व पिहोवा के तीर्थों पर श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर रोक लगा दी थी। जिला प्रशासन ने दो दिन पहले ही चौदस और अमावस्या के दिन
जागरण संवाददाता, पानीपत : किला थाना क्षेत्र की डांस एकेडमी संचालिका ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पति का कारपेट का काम है। 9 मार्च 2017 को उसने 210 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। पति अपने दोस्त प्रॉपर्टी डीलर व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसका प्लॉट हड़पना चाहता है। उसने प्लॉट नाम करवाने इन्कार कर दिया तो 29 अगस्त को पति ने उसे पीटा। इकरारनामा छीनने का प्रयास किया। 14 सितंबर को पति ने उसके साथ फिर से मारपीट की। बच्चों ने उसे छुड़वा दिया। 15 सितंबर की रात को वह सो रही थी। करीब तीन बजे पति कमरे में घुसे और तकिये से मुंह दबाकर हत्या का प्रयास किया। उसकी नींद खुली और पति को धक्का दे दिया। इससे उसकी जान बची। उसने शोर मचा दिया। आरोपित पति व उसके दोस्तों से उसे जान का खतरा है। किला थाना पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला को पीटा, चार पर केस
जासं, पानीपत : सेक्टर 13-17 क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका रुपये के लेनदेन को लेकर सुमन चावला नामक महिला के साथ विवाद चल रहा है। 8 जून को सुमन ने कॉल कर उसे घर बुलाया। वहां पर सुमन ने अभिषेक, आंचल व पायल के साथ मिलकर उसे पीटा। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।