भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह की जीत पर खुशी का इजहार
पिहोवा से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह की जीत पर भाजपाइयों ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। यहां नगर पालिका कार्यालय के बाहर लड्डू बांटे गए। इस मौके पर नपा प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि पहली बार पिहोवा से कमल खिला है।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : पिहोवा से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह की जीत पर भाजपाइयों ने ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। यहां नगर पालिका कार्यालय के बाहर लड्डू बांटे गए। इस मौके पर नपा प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि पहली बार पिहोवा से कमल खिला है। जो कि इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है। अनाज मंडी में अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नसीब सिंह गुराया और प्रह्लाद भगत शर्मा ने मिठाई बांटी। इस मौके पर आढ़तियों ने खुशी का इजहार किया। आसपास के गांव झांसा में सरपंच मीनू मल व पुनीत मल, नैसी गांव में वीरेंद्र शर्मा, खेड़ी शहिदां में सरपंच अनिल सैनी, अजय ढींगड़ा, सोनू धीमान ने लड्डू बांटे।