Move to Jagran APP

जजपा की शाहाबाद ब्लॉक महिला विग की कार्यकारिणी गठित

जननायक जनता पार्टी की महिला विग की कुरुक्षेत्र करनाल व कैथल जिलों की प्रभारी डॉ.संतोष दहिया ने शाहाबाद हलके में महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की। यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिग्विजय चौटाला प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह विधायक नैना सिंह चौटाला व महिला सेल की प्रदेश संयोजक शीला से विचार-विमर्श करने के बाद की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:20 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:20 AM (IST)
जजपा की शाहाबाद ब्लॉक महिला विग की कार्यकारिणी गठित
जजपा की शाहाबाद ब्लॉक महिला विग की कार्यकारिणी गठित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : जननायक जनता पार्टी की महिला विग की कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल जिलों की प्रभारी डॉ.संतोष दहिया ने शाहाबाद हलके में महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की। यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना सिंह चौटाला व महिला सेल की प्रदेश संयोजक शीला से विचार-विमर्श करने के बाद की है। दहिया ने शुक्रवार को राजरानी रंगा को जजपा महिला प्रकोष्ठ की शाहाबाद हलका प्रधान नियुक्त किया है। इसके अलावा करनेलो देवी बनवाल को उपप्रधान बनाया गया है। हलका शहरी प्रधान की जिम्मेदारी मोनिका माट्टू को दी गई है। जबकि सीनियर उप प्रधान रेणु बाला सहोते, उप प्रधान बबीता रानी कश्यप, रमेश कौर कोबड़े व नन्ही देवी रंगा को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने जो मान स मान और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। डॉ.संतोष दहिया ने कहा कि महिलाओं को स मान और राजनीति में बराबर स्थान देना दुष्यंत चौटाला की अच्छी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुष्यंत के नेतृत्व में पार्टी ने एक नया इतिहास बनाया है। नवनियुक्त महिला पदाधिकारी समाज में महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए काम करेंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.