पूर्व विधायक पवन सैनी ने हवन यज्ञ कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की
लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने अपने आवास पर यज्ञ कर विश्व की सुख व समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप किया।
संवाद सूत्र, बाबैन : लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने अपने आवास पर यज्ञ कर विश्व की सुख व समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप किया।
पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि इस समय हमारा देश संकट की घड़ी में है। ऐसे में देश से कोरोना वायरस जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही सुबह उठकर हवन यज्ञ करना चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री के 21 दिन के लिए लॉकडाउन का हलकावासी समर्थन कर रहे हैं। लोग अति जरूरत होने पर ही घर से निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने घरों में नहीं बैठेंगे तो चीन व इटली जैसे हालात हो जाएंगे। हलकावासियों को 21 दिन तक सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को बार-बार हाथ धोने चाहिए और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।