Move to Jagran APP

दीपोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाएंगे : डीसी

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में दीपोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाया जाएगा। शहर की 60 से ज्यादा धार्मिक व समाजसेवी संस्था इसके लिए आगे आई हैं। इस कार्यक्रम 14 दिसंबर को सायं पांच बजे ब्रह्मासरोवर सन्निहित सरोवर और ज्योतिसर के साथ 48 कोस के 75 तीर्थों पर किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 07:23 PM (IST)
दीपोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाएंगे : डीसी
दीपोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाएंगे : डीसी

फोटो-26

loksabha election banner

-डीसी ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में दीपोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाया जाएगा। शहर की 60 से ज्यादा धार्मिक व समाजसेवी संस्था इसके लिए आगे आई हैं। इस कार्यक्रम 14 दिसंबर को सायं पांच बजे ब्रह्मासरोवर, सन्निहित सरोवर और ज्योतिसर के साथ 48 कोस के 75 तीर्थों पर किया जाएगा। दीपोत्सव पर करीब पांच लाख दीप रोशन किए जाएंगे। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल दीप रोशन करेंगे।

डीसी मुकुल कुमार वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले डीसी ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता से महोत्सव के प्रचार-प्रसार, क्राफ्ट व सरस मेले, ब्रह्मसरोवर के घाटों, पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच के सुबह व सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संत सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, वैश्विक गीता पाठ, हरियाणा पवेलियन, मैराथन, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर में होने वाले तमाम कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव दो से 19 दिसंबर को किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नौ से 14 दिसंबर को होंगे। इन्हीं दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की तमाम तैयारियों को अंतिम अमलीजामा पहनाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। महोत्सव का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित होगा। इसी थीम को लेकर जनसंपर्क विभाग की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के साथ-साथ राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, केडीबी की तरफ से विश्व गुरु भारत और 48 कोस तीर्थों की प्रदर्शनी का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

आनलाइन क्विज में दिखा रहे प्रतिभा

डीसी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गतिविधियां 21 नवंबर को गीता क्विज के साथ शुरू कर दी गई है। यह आनलाइन चल रहा है और आठ दिसंबर तक चलेगा। इसमें देश-विदेश से लोग जुड़ रहे हैं। क्विज में रोजाना 10 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। ये सब सवाल पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत और आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित है। इसके बाद महोत्सव का दूसरा बड़ा कार्यक्रम 28 नवंबर को मैराथन का होगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में नौ दिसंबर को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार किया जाएगा। सेमिनार के साथ कनाडा, आस्ट्रेलिया व मारीशस सहित विभिन्न देशों के गीता प्रेमी जुड़ेंगे। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने अपनी राय रखी। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम सोनू राम, जिप सीईओ सतबीर सिंह कुंडू, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, डीएमसी भारत भूषण गोगिया, आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद, डीईओ अरुण आश्री, डीआईओ विनोद सिगला, केडीबी सदस्य उपेंद्र सिघल, विजय नरुला व सौरभ चौधरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.