Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने किया उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र सर्वकर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 11:25 PM (IST)
कर्मचारियों ने किया उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
कर्मचारियों ने किया उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

loksabha election banner

सर्वकर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि ग्रुप डी के तहत लगे कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए हटाए जाने वाले अनुबंधित कर्मचारियों को दूसरी जगह समायोजित किया जाए। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्वकर्मचारी संघ के लिए जिलाध्यक्ष सुरेश गुढ़ा ने कहा कि कर्मचारी संघ प्रदेश की कर्मचारियों की नियुक्ति की सराहना करता है। जिसके कारण हजारों परिवारों के युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ ही सैकड़ों कर्मचारियों के रोजगार को छीन भी रही है। ऐसे में उनके बच्चे भूखे मरेंगे। जिसके लिए प्रदेश सरकार को इन कर्मचारियों को भी अन्य विभागों में समायोजित करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.