Move to Jagran APP

देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हमेशा किए जाएंगे प्रयास : संदीप

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हमेशा प्रयास किए जाते रहेंगे। इस देश की संस्कृति को बचाने और युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से आत्मसात करवाने के लिए सरकार हमेशा प्रयासरत रही है। इस देश को पूरे विश्व में अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 06:35 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 06:35 AM (IST)
देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हमेशा किए जाएंगे प्रयास : संदीप
देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हमेशा किए जाएंगे प्रयास : संदीप

संवाद सहयोगी, पिहोवा : हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हमेशा प्रयास किए जाते रहेंगे। इस देश की संस्कृति को बचाने और युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से आत्मसात करवाने के लिए सरकार हमेशा प्रयासरत रही है। इस देश को पूरे विश्व में अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है।

loksabha election banner

खेलमंत्री संदीप सिंह ने ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत कर चैत्र चौदस मेले के सफल आयोजन की फीडबैक लेने के बाद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पिहोवा तीर्थ नगरी के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति देश के तीज, त्योहारों और मेलों से जुड़ी हुई है। इसी विषय को जहन में रखकर पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को लेकर पूजा-अर्चना की है।

इस चैत्र चौदस मेले का सफल आयोजन होने पर ब्राह्मण समाज की तरफ से महंत दीपक गिरी, आशीष चक्रपाणी, विक्रम चक्रपाणी, राकेश पुरोहित, मोहित शर्मा एडवोकेट, पार्षद मनमोहन चक्रपाणी, वरुण अत्री, विनायक शर्मा, दिनेश तिवारी, नरेश शर्मा, राहुल शर्मा, जगदीश गौड़ ने खेलमंत्री संदीप सिंह का आभार व्यक्त किया है। मेले में हुआ कोरोना गाइडलाइन का पालन

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच पिहोवा के नागरिकों ने चैत्र चौदस मेले में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्य किया और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाया। इस महामारी को रोकने और जीवन को नियमित रूप से चलाने की एक चुनौती पिहोवा नगर वासियों के समक्ष थी। इस चुनौती को पिहोवा के लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया और मेले को अपने प्रयासों से सफल बनाया। पिहोवा शहर को महाराज पृथु ने बसाया

महाराज पृथु ने प्राचीन शहर पृथुदक बसाया जो वर्तमान समय में पिहोवा के नाम से विश्व विख्यात तीर्थ स्थल है। भगवान श्रीकृष्ण के कथन पर महाराजा युधिष्ठिर ने महाभारत युद्ध में अपने परिजनों व वीरगति को प्राप्त हुए वीरों की आत्मिक शांति के लिए यही पर क्रियाकर्म, गति व पिडदान किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.