शिक्षा का शस्त्र है तो लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता : फहीम खान
उदयन शालिनी दिल्ली के एसोसिएट डायरेक्टर फहीम खान ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है जिसकी सहायता से आपको आपका लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। वह जहां भी बैठे अपना समय व्यर्थ किए बगैर अच्छी किताबें पढ़े। इससे विद्यार्थी का मनोरंजन तो होता ही है साथ ही ज्ञानवर्धन भी होता है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी की रुचि बनी रहती है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उदयन शालिनी दिल्ली के एसोसिएट डायरेक्टर फहीम खान ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है जिसकी सहायता से आपको आपका लक्ष्य पाने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। वह जहां भी बैठे अपना समय व्यर्थ किए बगैर अच्छी किताबें पढ़े। इससे विद्यार्थी का मनोरंजन तो होता ही है साथ ही ज्ञानवर्धन भी होता है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी की रुचि बनी रहती है। वे उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम की त्रैमासिक कार्यशाला में कक्षा 11वीं, 12वीं व स्नातक की 78 छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुरुक्षेत्र की समन्वयक डॉ. सुषमा शर्मा ने स्वागत किया।
फहीम खान ने कहा कि ज्ञान लेने के बाद ज्ञान को दूसरों के साथ बांटना चाहिए। अर्जित किए गए ज्ञान को सिर्फ अपने तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर एक क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग बढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए जरूरी है कि अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अगर अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होगा तो वह हम दूसरे की बात आसानी से समझकर उसे अपने भाव व्यक्त कर सकते हैं। अर्चना शर्मा ने विद्यार्थियों को पोलीटेक्नीक क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए अहम जानकारियां दी। डॉ. सुषमा शर्मा ने पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और कहा कि वे कहीं भी सामान खरीदने जाएं तो अपने साथ कपड़े का थैला लेकर जाएं।