बेंगलुरु में बेस्ट सिटीजन ऑफ इंडिया गोल्ड मैडल अवार्ड से नवाजा जाएगा डॉ. ममगाईं को
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एनजेपी अस्पताल के हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलैंद्र ममगाईं शैली को 26 जनवरी को बेंगलुरु में बेस्ट सिटीजन ऑफ इंडिया गोल्ड मैडल से नवाजा जाएगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एनजेपी अस्पताल के हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलैंद्र ममगाईं शैली को 26 जनवरी को बेंगलुरु में बेस्ट सिटीजन ऑफ इंडिया गोल्ड मैडल से नवाजा जाएगा। विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, शोध, उद्योग एवं सामाजिक सेवा में विशेष कार्य करने पर ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोग्रेस एंड रिसर्च एसोसिएशन संस्था उन्हें सम्मानित करेगी।
डॉ. ममगाईं हरियाणा के उन चु¨नदा चिकित्सकों में शामिल हैं जिन्हें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में दो स्नातकोत्तर उपाधियां मिली थीं। इनमें इंटरनल मेडिसन में एमडी एवं छाती व क्षय रोग में डिप्लोमा शामिल है। उन्होंने जहर से पीड़ित रोगियों में अपनी एमडी के प्रशिक्षण के दौरान गहन शोध कार्य किया है, जिसके चलते उन्हें तत्कालीन केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा मेडिकल रोहतक में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वे पागल कुत्तों से होने वाली बीमारी और उसके उपचार से संबंधित पंजीकृत संस्था एसोसिएशन ऑफ प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ रेबीज इन इंडिया के सक्रिय सदस्य हैं। कोलेगेट नामक संस्था द्वारा उन्हें 2010 में समाज में 'दिन में दो बार टूथब्रश करने का अभियान' को जागरूकता फैलाने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कम शुक्राणु से पीड़ित पुरुषों में एक दवाई के प्रभावों पर भी उन्होंने 2004 में एक प्रयोगात्मक शोध में भाग लिया था।