Move to Jagran APP

डॉ. नीता खन्ना होंगी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की कुलसचिव

डॉ. नीता खन्ना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नई कुलसचिव होंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 12:30 AM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 12:30 AM (IST)
डॉ. नीता खन्ना होंगी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की कुलसचिव
डॉ. नीता खन्ना होंगी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की कुलसचिव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : डॉ. नीता खन्ना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नई कुलसचिव होंगी। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। डॉ. नीता इससे पहले लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेनरी एंड एनिमल साइंस की प्रोफेसर हैं। प्रो. नीता खन्ना शुक्रवार को कुवि में ज्वाइन कर सकती हैं।

loksabha election banner

प्रो. नीता खन्ना लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेनरी एंड एनिमल साइंस में वर्ष 2003 से ¨प्रसिपल साइंटिस्ट के पद पर थीं। वहीं वे 1978 से इसी विश्वविद्यालय में बतौर शिक्षिका कार्य कर रही हैं। जबकि उनका शोध कार्य में भी लंबा अनुभव रहा है। वे देश की जानी मानी पोल्ट्री वैज्ञानिकों में से एक हैं। वे नेशनल मीट एंड पोल्ट्री प्रोसे¨सग बोर्ड और एसोसिएशन ऑफ फूड साइंटिस्ट एंड टेक्नोलॉजिस्ट की सदस्य भी हैं। प्रो. खन्ना की उच्च शिक्षा चौधरी चरण ¨सह कृषि विश्वविद्यालय हिसार से ही हुई है। उन्होंने एचएयू से ही पीएचडी की डिग्री की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.