Move to Jagran APP

डीपी चौधरी बने क्रीड़ा भारती के कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र जिला का क्रीड़ा भारती का अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मंगलवार दोपहर बाद सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में क्रीड़ा भारती के प्रदेशाध्यक्ष उमेश और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौहान ने की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 07:01 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 07:01 AM (IST)
डीपी चौधरी बने क्रीड़ा भारती के कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष
डीपी चौधरी बने क्रीड़ा भारती के कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिला का क्रीड़ा भारती का अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति मंगलवार दोपहर बाद सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में क्रीड़ा भारती के प्रदेशाध्यक्ष उमेश और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौहान ने की है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।

loksabha election banner

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि क्रीड़ा भारती की ओर से नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी छोटी आयु से ही बच्चों को खेलों से जोड़ा जा रहा है। खेल विशेषज्ञों के निर्देशन में 25 तरह के खेलों से नई पीढ़ी को जोड़ा जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौहान ने खेलों में हिस्सा लेने से ही युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सकता है। केवल किताबी ज्ञान देने से पूरी तरह से विकास नहीं होता।

उन्होंने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम से जिससे एक स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती की ओर से 29 अगस्त को खेल दिवस पर कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ट्यूशन के मुकाबले खेल के मैदान को महत्व दिया जाए। जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कमोदा ने बताया कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास पर ध्यान दिया गया है। यह सब खेलों को महत्व देने पर ही संभव होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष चंद्रभान कमोदा, सतपाल व लाभ सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.