आज से सभी दुकानों को खोलने की छूट, अब नौ से छह बजे तक खुलेंगी दुकानें
आज से सभी दुकानों को खोलने की छूट अब नौ से छह बजे तक खुलेंगी दुकानें ष्ठद्बह्यष्श्रह्वठ्ठह्ल ह्लश्र श्रश्चद्गठ्ठ ड्डद्यद्य ह्यद्धश्रश्चह्य द्घह्मश्रद्व ह्लश्रस्त्रड्ड4 ह्यद्धश्रश्चह्य 2द्बद्यद्य ठ्ठश्र2 श्रश्चद्गठ्ठ द्घह्मश्रद्व ठ्ठद्बठ्ठद्ग ह्लश्र ह्यद्ब3 श्रष्द्यश्रष्द्म
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रशासन ने फिर से दुकानें खोलने के समय में परिवर्तन किया है। अब सुबह नौ बजे से सायं छह बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। अब सामान्य तौर पर दुकानें खुलेंगी। हालांकि तंग बाजारों में उपमंडल अधिकारी अपने स्तर पर निर्णय लेंगे कि वहां 50 प्रतिशत दुकानों को खोला जाए, ताकि शारीरिक दूरी के नियमों की पालना हो सके। गर्मी बढ़ने के साथ ही दोपहर दो बजे के बाद बाजार वीरान हो जाते थे, जिसके चलते व्यापारी भी समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सायं सात बजे से सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर रोक होगी।
लॉकडाउन 3 के बाद बाजारों में दुकानें खोलने की अनुमति मिली थी। प्रशासन की ओर से इसके लिए शेड्यूल तैयार किया गया था। इसी शेड्यूल के अनुसार दुकानाों को खोला जा रहा था। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी तो सुबह नौ से सायं पांच बजे तक दुकानें खोलने का समय निर्धारित था, मगर दोपहर एक बजे ही बाजारों में रौनक कम हो जाती थी। सायं पांच बजे के बाद जब लोग घरों से निकलते थे तो बाजार बंद हो जाते थे। ऐसे में व्यापारी वर्ग लगातार समय बढ़ने की मांग कर रहा थे, ताकि उनका व्यापार बढ़ सके। रविवार को प्रशासन की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा कि अब दुकानों को खोलने के लिए कोई शेड्यूल नहीं होगा और सभी दुकानें सुबह नौ बजे से छह बजे तक खुलेंगी। तंग बाजारों में उपमंडल अधिकारी लेंगे निर्णय जिले के तंग बाजारों में उपमंडल अधिकारी निर्णय लेंगे कि वहां कैसी व्यवस्था करनी है। इसके लिए 50 प्रतिशत दुकानों को खोला जाएगा। इसके साथ ही दुकानें खोलने के लिए शेड्यूल भी जारी कर सकते हैं। नियमों का पालन करने हुए दुकानदार खोलेंगे दुकानें : फतेह चंद गांधी
व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फतेह चंद गांधी का कहना है कि सभी दुकानें खुलने से व्यापारी वर्ग के साथ ग्राहकों को भी सुविधा होगी। समय बढ़ने से दुकानों में भीड़ भी एकत्रित नहीं होगी। दुकानदार नियमों का पालन कराते हुए ग्राहकों को दुकान में आने दें। मुंह पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था दुकान में जरूर करें।