Move to Jagran APP

गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जन को मिल रहा लाभ : चौटाला

जजपा के छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जजपा-भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर आम जन को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार ने समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं लागू की हैं। वह शनिवार को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 07:20 AM (IST)
गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जन को मिल रहा लाभ : चौटाला
गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जन को मिल रहा लाभ : चौटाला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जजपा के छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जजपा-भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर आम जन को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार ने समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं लागू की हैं। वह शनिवार को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी सही मायने में चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने वाला राजनीतिक संगठन है। जजपा ने 13 मार्च को जेजेपी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर पानीपत के इसराना में राज्य स्तरीय महारैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने इसके लिए लोगों को निमंत्रण दिया। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने डॉ. अजय सिंह चौटाला के जीवन संघर्ष का खाका खींचा और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शाहाबाद से विधायक रामकरण काला ने कहा कि कुरुक्षेत्र से हजारों की संख्या में युवा इस रैली में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविद्र खैरा, कुलदीप सिंह मुलतानी, मायाराम चंद्रभानपुरा, डॉ. संतोष दहिया, योगेश शर्मा, होशियार सिंह, जोगध्यान, नरेंद्र घराड़सी व सुनील राणा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.