Move to Jagran APP

लाठी चार्ज में घायल बुजुर्ग किसान से मिलने पहुंचे दिग्विजय चौटाला

कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों पिपली में लाठी चार्ज में घायल गांव चिब्बा निवासी बुजुर्ग किसान नत्था राम से मिलने के लिए जजपा नेता दिग्विजय चौटाला पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:10 AM (IST)
लाठी चार्ज में घायल बुजुर्ग किसान से मिलने पहुंचे दिग्विजय चौटाला
लाठी चार्ज में घायल बुजुर्ग किसान से मिलने पहुंचे दिग्विजय चौटाला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

पिछले दिनों पिपली में लाठी चार्ज में घायल गांव चिब्बा निवासी बुजुर्ग किसान नत्था राम से मिलने के लिए जजपा नेता दिग्विजय चौटाला पहुंचे। बुजुर्ग किसान नत्था राम के घर गांव चिब्बा में पहुंचे दिग्विजय चौटाल ने उन्हें इलाज के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। किसान नत्था राम ने दिग्विजय को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ उनके फोटो दिखाए। इन फोटो को देखकर जजपा नेता ने कहा कि उन्हे दुख है कि किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग नत्था राम के पांव में चोट लगी है। वह कई दिन से उनसे मिलने का विचार कर रहे थे। नत्था राम ने भावुक होते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला में वह पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवी लाल को देखते हैं।

जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एंड कंपनी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। लेकिन प्रदेश के लोग हुड्डा के बारे में खूब जानते हैं। केसी बांगड ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए किसान अध्यादेश किसानों के हित में हैं। कृषि अध्यादेशों के खिलाफ केवल विपक्षी किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर शाहाबाद विधायक रामकरण काला, मायाराम चन्द्रभानपूरा, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष डा. जसविद्र खैहरा, योगेश शर्मा, बबलू काजल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.