Move to Jagran APP

छठ पर्व : श्रद्धालुओं ने उदय होते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बुधवार सुबह उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने घर वापस लौट गए। इससे पहले रात भर श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर के किनारे सदरियों में रुके।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 12:23 AM (IST)
छठ पर्व : श्रद्धालुओं ने उदय होते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य
छठ पर्व : श्रद्धालुओं ने उदय होते सूर्य को दिया अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बुधवार सुबह उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने घर वापस लौट गए। इससे पहले रात भर श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर के किनारे सदरियों में रुके। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और कीर्तन किया। वहीं छठ पर्व आयोजन कमेटियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग जगह सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जो सुबह चार बजे तक चले। इन कार्यक्रमों में गायक गायिका व कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

loksabha election banner

अखिल भारतीय पूर्वांचल महासभा पूर्वी तट पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राकेश शर्मा ने की। वहीं छठ पर्व सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार सांय केडीबी ऑफिस के निकट ब्रह्मसरोवर पर विशाल भजन संध्या एवं अखंड भंडारा दिया गया।

पंडित उमेश पाठक वेदाचार्य के सान्निध्य में ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण और उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, भारतीय खाद्य निगम हरियाणा के महाप्रबंधक ओम प्रकाश और सेवानिवृत्त आइएएस डॉ. आरआर फुलिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वेला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी अमरेंद्र ¨सह मुख्यातिथि रहे, जबकि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, भगवान परशुराम कॉलेज के चेयरमैन जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, एमपी गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यातिथि अमरेंद्र ¨सह ने कहा कि भगवान सूर्य साक्षात प्रत्यक्ष देवता हैं। समिति के प्रधान संतोष पासवान, वरिष्ठ उपप्रधान उमा शंकरदास सहित आयोजन मंडल के सभी सदस्यों ने ने कहा कि अब धर्मशाला की बहुत अधिक आवश्यकता है। इसके अलावा छठ महापर्व पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। भोजपुरी धमाल पर फिदा हुए हरियाणवी

मिसरी की डली जइसन ई भोजपुरी बोली लगेला..,अंगना में चौका पुराई देबो बेदिया बनाई देवे हो..जैसे भोजपुरी लोकगीतों पर श्रद्धालु खूब थिरके। भोजपुरी पॉप सोंग और भोजपुरी आर्केस्ट्रा पर प्रस्तुति देते हुए प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका हैप्पी राय, गायक सुधीर संगम, रोहित प्रधान, सुनील शुभ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके लोगों का दिल जीत लिया। दिल्ली से सौरभ एवं ग्रुप ने देवी-देवताओं की झांकियां दिखाई। भीड़ इतनी अधिक रही कि पंडाल के सभी पर्दे भी खोलने पड़े। लोगों ने अपने मोबाइल से फोटो खींचे और वीडियो क्लिप भी बनाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.