गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
श्री शिव शंकर सेवादल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में नीटू चंचल एंड पार्टी ने भजनों के माध्यम से समां बांधे रखा। भजन संध्या में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद: श्री शिव शंकर सेवादल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में नीटू चंचल एंड पार्टी ने भजनों के माध्यम से समां बांधे रखा। भजन संध्या में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। नीटू चंचल ने शिव विवाह और गणपति जन्म की कथा विस्तार से सुनाई। श्रद्धालु गणपति बप्पा आए हैं और भोले की कृपा अपार आदि भजनों पर खूब झूमे। इस मौके पर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। भजन संध्या में भाग लेने वालों को प्रसाद प्रदान किया गया। श्री गणेश महोत्सव 12 सितंबर तक चलेगा। वहीं प्राचीन शिव मंदिर में बर्फानी सेवा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जवाहर बंसल ने बताया कि महोत्सव में आने वालों को हर रोज लड्डू का प्रसाद दिया जाता है। विधिवत विसर्जन 12 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महंत गुरमीत कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर संजीव बंसल, सपन बंसल, जय भगवान गोयल, अशोक बंसल मौजूद रहे।