अखबार के बिना तो दिन की शुरुआत नहीं मानता : मेवा सिंह
अखबार के बिना मेरे दिन की शुरुआत नहीं होती। इससे क्षेत्रीय और देश समेत पूरे विश्व की जानकारी मिलती है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 05:38 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, बाबैन : अखबार के बिना मेरे दिन की शुरुआत नहीं होती। इससे क्षेत्रीय और देश समेत पूरे विश्व की जानकारी मिलती है। यह कहना है लाडवा के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेवा सिंह।
उन्होंने कहा कि अखबार में कोरोना जैसा कोई वायरस नहीं होता। वायरस होने की बात अफवाह हैं। अखबार पूरी तरह से सुरक्षित है। मैं सुबह उठते सबसे पहले अखबार पढ़ता हूं। कई बार कार्यकर्ताओं के आने या किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने पर नहीं पढ़ पाता तो मन नहीं लगता। इसके बाद समय लगते ही अखबार जरूर पढ़ता हूं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने घर में ही रहना चाहिए। वे घर पर रहकर खुद के साथ समाज व देश को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें