Move to Jagran APP

लोगों ने घरों की छतों पर तिरंगा फहरा

कुरुक्षेत्र। 74 वें स्वतंत्रता दिवस धर्मनगरी के लोगों ने अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराया और मिठाई बांटकर आजादी के दिन की खुशी मनाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 07:45 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 07:45 AM (IST)
लोगों ने घरों की छतों पर तिरंगा फहरा
लोगों ने घरों की छतों पर तिरंगा फहरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

74 वें स्वतंत्रता दिवस धर्मनगरी के लोगों ने अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराया और मिठाई बांटकर आजादी के दिन की खुशी मनाई। किसी ने अपने प्रतिष्ठान को सजाया तो किसी ने चौक पर तिरंगा लगाकर सलामी दी। बाजारों में कई जगह लोगों ने अपनी दुकानों को तिरंगे से सजाया तो फिलिग स्टेशनों पर भी कर्मचारियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाकर देश भक्ति के गीत बजाए। सेक्टर तीन की मार्केट में दुकानदारों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया और राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। लोगों ने दैनिक जागरण की मुहीम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। दैनिक जागरण के फेसबुक पेज पर लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम को लाइव देखा।

यहां सेक्टर तीन के कम्युनिटी सैंटर में पहली बार मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

दैनिक जागरण की मुहीम से जुड़ते हुए सेक्टर तीन रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व सेक्टर तीन मार्केट एसोसिएशन ने मिलकर कम्युनिटी सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। सेंटर प्रांगण में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान और जजपा नेता योगेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सेक्टर तीन मार्केट प्रधान सज्जन मित्तल बिट्टू ने देश भक्ति के गीत गाकर अपने मन के भावों को प्रकट किया। जेजेपी नेता योगेश शर्मा ने कहा कि दैनिक जागरण ने जो राष्ट्रीय पर्व पर घर-घर तिरंगा फहराने की मुहीम चलाई है वह काबिलेतारीफ है। इससे बच्चों में अपने देश के प्रति प्रेम और प्रगाढ़ होगा। सज्जन मित्तल ने कहा कि हम भारतवासी विश्व में कहीं पर भी हैं वहां पर भी स्वतंत्रता दिवस को मनाना नहीं भूलते। इस अवसर पर हेमंत परुथी, अमित, हेंमंत गुप्ता, विजय बत्रा, मनोज शर्मा, योगेश भाटिया, पंकज लुथरा, मनोज ढ़ीगरा, विक्रम, दिनेश गुप्ता, अशोक शर्मा, दीपक, अमित शर्मा, सुनीत जिदल, संजीव चौहान, नरेश सैनी, विक्रम सिंह मौजूद रहे।

छतों पर फहराया तिरंगा :

रोटरी क्लब के प्रधान कुलदीप चोपड़ा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना से राजेश सिगला व डा. रिषीपाल मथाना सहित अन्य ने अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराया। परिवार के साथ धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व को मनाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार धार्मिक आयोजनों पर घर में पकवान बनते हैं उसी प्रकार घरों में राष्ट्रीय पर्व पर भी इसी तरह मिठाइयां बननी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.