235वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ निकाली जागरुकता रैली
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा समिति ने 235वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरुकता रैली निकाली।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 06:50 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा समिति ने 235वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरुकता रैली निकाली। डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में वृक्ष बिना पृथ्वी होगी ऐसे, रक्त बिना मानव हो जैसे, पृथ्वी का करो शोषण यह जीवों का करती है पोषण आदि स्लोगनों को साइकिल पर लटका कर समिति प्रधान राज कुमारी पंवार, डॉ. अरुण धीमान, कर्म चंद, रजनीकांत सैनी, कमल, दीपक, अंशी और अंकित ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह संदेश लेकर वह अपनी टीम के साथ दिल्ली तक जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें