Move to Jagran APP

अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में संस्कृति दीर्घा रहेगी आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की ओर से 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में संस्कृति दीर्घा आकर्षण का केंद्र रहेगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:45 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:45 AM (IST)
अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में संस्कृति दीर्घा रहेगी आकर्षण का केंद्र
अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में संस्कृति दीर्घा रहेगी आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान की ओर से 23 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में संस्कृति दीर्घा आकर्षण का केंद्र रहेगी।प्रदर्शनी को मुख्य रूप से 10 खंडों में विभाजित किया गया है। इनमें प्रथम खंड में संस्कृति के पोषक ग्रंथ (धर्म ग्रंथ), द्वितीय खंड में कला पक्ष (ललित कलाएं), तृतीय खंड में विश्व को अलोकित करने वाली महान विभूतियां, चतुर्थ खंड में भारत के पावन तीर्थ स्थल, पंचम खंड में संस्कार पक्ष तथा रीति-रिवाज, षष्ठ खंड में अनेकता में एकता (वेशभूषा-परिधान), सप्तम खंड में जीवन मूल्य, अष्टम खंड में नारी शक्ति, नवम खंड में प्राचीन गौरवशाली इतिहास, दशम खंड में वसुधैव कुटुंबकम विषयों को लेकर विशाल दीर्घा का आयोजन होगा। दीर्घा का लोकार्पण हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य करेंगे। डॉ. रामेंद्र ¨सह ने बताया कि संस्कृति महोत्सव में उद्घाटन समारोह, प्रश्न-मंच, पत्र-वाचन, संस्कृति दीर्घा, संस्कृति वार्ता, सांस्कृतिक संध्या, कुरुक्षेत्र दर्शन, समापन समारोह का समावेश होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.