प्रदेश में बढ़ती जा रही आपराधिक घटनाएं : सिंह
घोषणापत्र में किसानों मजदूरों कर्मचारियों व्यापारियों बेरोजगारों व आम जनता से किया गया कोई भी वादा पूरा न कर भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। जिसका खामियाजा उन्हें विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
संवाद सूत्र, बाबैन : भाजपा सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र को आज तक पूरा नहीं किया है। यह बातें जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह ने कही। वह गांव मरचेहड़ी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों व्यापारियों, बेरोजगारों व आम जनता से किया गया कोई भी वादा पूरा न कर भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। जिसका खामियाजा उन्हें विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। आपराधिक गतिविधियों के मामले में प्रदेश ने बिहार व उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को सुरक्षा मुहैया करवाने में नाकाम साबित हुई है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को आज तक लागू नहीं किया गया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दीपक मोरथला, पूर्व ब्लाक प्रधान अनिल मरचेहड़ी, मामचंद पाल, बरखाराम शर्मा, देशराज, राजेश, लाभ सिंह, श्यामलाल, भीम सिह, राजबीर सिंह मौजूद रहे।