अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, दो मामलों में पांच पर केस
कुरुक्षेत्र ।अमेरिका भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच लोगों पर किया केस दर्ज।
जासं, कुरुक्षेत्र : अमेरिका भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने दो लोगों से 37 लाख 50 हजार रुपये ठगी की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पहले मामले में पटियाला जिले के गांव अकबरपुर निवासी सुखचैन सिंह ने थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि वह चाचा के साथ गांव बोधनी में जनवरी 2019 में आए थे। इसी दौरान उनकी गांव बोधनी निवासी अशोक सैनी से मुलाकात हुई। अशोक व उसकी पत्नी सुषमा ने उसे अमेरिका भेजने के लिए साढ़े 12 लाख रुपये की मांग की। कई माह बीत जाने के बाद भी उसे को अमेरिका नहीं भेजा।
दूसरे मामले में गांव संधौली निवासी जगदीश राठी ने थाना पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई कि गत वर्ष में अमेरिका भेजने का झांसा देकर मेनपाल, कृष्णा देवी, कमल ने 25 लाख रुपये ले लिए। कई माह बीत जाने के बाद उसे अमेरिका नहीं भेजा। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।